गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: इलाके के धरौता निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र जगलाल घर में परचून की दुकान चलाते हैं। धर्मेंद्र के अनुसार, परिवार के लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि एक युवक उसकी दुकान के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर वह अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गया और धर्मेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर धर्मेंद्र की भाभी सावित्री देवी और भाई राम अभिलाष बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष, उसके पुत्र मनीष, रजनीश और अनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...