Gangapar News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरे कला और संस्कृति के रंग
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज करमा में विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और कलात्मक कौशल के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर रंगों की खूबसूरती और कलात्मकता से खिल उठा। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों, फूलों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। किसी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को रंगों के माध्यम से जीवंत किया, तो किसी ने सामाजिक संदेशों एवं मनमोहक आकृतियों के जरिए अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Gangap...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.