गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: बारा/लोहगरा, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला बारा के तत्वावधान में किसानों की एक बैठक होगी। कंपनी की चेयरमेन रश्मि शुक्ला ने बताया कि बैठक में किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही लाभान्वित किसानों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि कृषि उप निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा, एसएम सहगल फाउंडेशन से यूपी हेड कौशिक सिंह, कॉर्डिनेटर सुमित जादव मंडल अरुण शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...