गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। रात में शौचालय से लौटकर घर आ रहे पीड़ित को रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों ने रोककर गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के महुआंवकला गांव निवासी उमेश कुमार मिश्रा पुत्र राम आसरे मिश्रा ने थाने में तहरीर दी कि वे 24 अक्टूबर को रात साढ़े दस बजे घर के पास बने अपने शौचालय से लौटकर अपने घर आ रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे उनके पड़ोसी कमलेश कुमार, देवी शंकर और रमेश कुमार अचानक हमला बोलकर गाली देते हुए उसे मारने पीटने लगे। भीड़ एकत्रित होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही ह...