गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास शुक्रवार रात एक आदिवासी युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई है। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के चकराजी गढ़वा निवासी 40 वर्षीय हीरालाल आदिवासी पुत्र कल्लू किसी काम से गढ़वा गांव के पास गया था। भाई फूलचंद्र उर्फ चन्ने लाल पुत्र कल्लू ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वहां मुन्नीलाल पुत्र गंगा, पप्पू पुत्र मुन्नीलाल, मनोज पुत्र मुन्नीलाल, रेखा पुत्री मुन्नीलाल, निवासी गढ़वा थाना शंकरगढ़ तथा मूरचान पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बगदादी थाना मानिकपुर ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए हीरालाल गांव के पास जंगल की ओर भागा, लेकिन आरोपितों ने उसका पीछा किया और कथित रूप से कु...