Gangapar News: युवक किशोरी को लेकर हुआ फरार, केस दर्ज
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: थाना बहरिया क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसी गांव के एक युवक द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में बहरिया पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया । जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसी गांव का एक युवक शादी का झांसा देते हुये बहला-फुसला कर भगा ले गया। जिसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो परिजन हैरान-परेशान होकर आस-पास एवं रिस्तेदारों के यहां पता लगाया जब कही पता नही चला तो परिजनों ने उक्त घटना की सूचना बहरिया थाने में दी। पिता की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने युवक के विभिन्न धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.