गंगापार, नवम्बर 2 -- परीक्षा केंद्र निर्धारण से बढ़ी परेशानी Gangapar News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा वर्ष 2026-27 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण में गड़बड़ी से परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। यमुनापार के कई विद्यालयों का केन्द्र गंगापार में बना दिया गया है। केन्द्र निर्धारण की सूची मिलती है, विभिन्न इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य सहित कॉलेज में अध्ययनरत हाईस्कूल व इंटर के छात्र परेशान हैं। सूत्रों की मानें तो राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा के इंटर कला वर्ग के छात्रों का केन्द्र गंगापार के इंटर कालेज कनकपुर सैदाबाद में बना दिया गया है। इसी तरह लालाराम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा के हाई स्कूल व इंटर के छात्रों का केन्द्र सैदाबाद ब्लाक के एक इंटर कॉलेज में बना दिया गया है। राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा के प्रधानाचार्य डॉ शिव प्र...