Gangapar News: मौसम का मिजाज देख किसानों के चेहरे पर उड़ी हवाइयां
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन द्वारा मौसम में होने वाले परिवर्तन से सावधान रहने की सूचना प्रसारित होने एवं बुधवार सुबह से ही बारा क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने से किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी है। पककर लपकी धान की फसल पर काले बादलों की छाया से धान पर संकट छा गया है।अति वृष्टि से धान की फसल पहले ही खराब हो गई थी। उसके बाद बची खुची फसल पर भी संकट छा गया है। किसानों ने बताया कि बारा क्षेत्र में बरसात होने पर धान की फसल गिर जाएगी और खेतों में पानी भर जाएगा। पानी के कारण हार्वेस्टर मशीन से कटाई संभव नहीं हो पाती है। खेतों से धान काटने के बाद मेड़ों पर ही रखना पड़ेगा। इससे अधिक श्रम लगेगा। बताया कि धान की पिछैती फसल में कंडो रोग लगने लगता है। इसके कारण पैदावार में न केवल कमी आएगी बल्कि गुणवत्ता भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.