Gangapar News: मोबाइल को लेकर बहनों से विवाद के बाद किशोरी ने लगाई फांसी
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव में मोबाइल देखने को लेकर बहनों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव निवासी श्याम बाबू निषाद की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कक्षा 11 की छात्रा थी। गुरुवार सुबह मोबाइल देखने को लेकर उसकी बहनों से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो चांदनी फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही भुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.