गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: करमा बाजार में जलनिगम की मोटर जल जाने से पिछले तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे लोगों में असंतोष है। करमा ग्राम पंचायत में जल आपूर्ति के लिए कोई टंकी नहीं बनाई गई है। सीधे नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। मोटर जल जाने से नलकूप बंद हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि अमरीष जायसवाल, समाजसेवी मोहम्मद अजीम, धर्मेंद्र साहू आदि ने बताया कि आये दिन कोई न कोई समस्या आती रहती है जिससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अविलंब मोटर ठीक करने और जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...