गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के सारीपुर स्थित मां शीतला धाम मेले में सोमवार को यमुना स्नान के दौरान डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे को खोने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मेले में भी इस घटना के बाद हर्ष उल्लास का माहौल शोक में बदल गया। नैनी कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव निवासी पूर्णवासी भारतीय अपनी पत्नी गीता और 14 वर्षीय इकलौते बेटे ऋतिक के साथ सोमवार सुबह मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। परंपरा के अनुसार परिवार पहले यमुना में स्नान करने पहुंचा। उस समय मेले के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में स्नान कर रहे थे। नदी के किनारे कतार से नावें भी लगी हुई थीं। नावों पर चढ़कर कुछ लड़के पानी में कूदकर नहा रहे थे ऋतिक खेलते-खेलते एक नाव पर चढ़ गया और वहीं से यमुना में कूदकर स्नान करने लगा। ब...