Gangapar News: मेले के बीच सड़क हादसे में दंत चिकित्सक की मौत, घंटों तड़पते रहे।
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर स्थित हनुमान मंदिर के समीप बीते मंगलवार रात करीब नौ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंत चिकित्सक सुरेंद्र प्रताप सिंह 55 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी सैदाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।सरायइनायत थाना क्षेत्र के लाहुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह उतरांव के बरेठी बाजार में कई वर्षों से दंत चिकित्सालय चलाते थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंडौर स्थित हनुमान मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.