Gangapar News: मेधावी छात्रा प्रियंका को एमआरएस स्कूल ने नवाजा
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। एमआरएस स्कूल एंड कॉलेज, पटेल नगर झूंसी में मंगलवार को नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाली मेधावी छात्रा प्रियंका बिंद को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह तथा प्रधानाचार्या अफीरा ने संयुक्त रूप से छात्रा को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रियंका इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही रहकर कठिन परिश्रम किया और यह सफलता हासिल कर अपने दिवंगत पिता रामरसी बिंद के सपनों को साकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.