Gangapar News: मेजा में सर्पदंश से युवती की मौत
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: विकास खंड मेजा के धंधुआ गांव की में चारपाई पर सो रही युवती को सर्प ने डस लिया। सुबह चार बजे के लगभग इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, वह उसे देसी इलाज के चक्कर में पास के एक गांव ले गए। हालत खराब हुई तो शहर के अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। जानकारी पुलिस को हुई तो वह दिवंगत युवती के घर पहुंच गए, लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धंधुआ गांव निवासी रोहणी प्रसाद की बेटी 18 वर्षीय संजना कुमारी रविवार की रात को सो गई, वह सुबह चार बजे के लगभग चारपाई से ही उठी चारपाई के नीचे रहे सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुन परिवार के लोग उसके पास पहुंचे तो सर्प गुम हो गया। हल्का लेखपाल सूर्यपाल ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.