गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: अधिवक्ता तथा उनके परिवार की पिटाई करने वाले दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरे दिन भी मेजा के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए मेजा थाने पहुंच प्रदर्शन करते जमकर हंगामा किया और ज्ञापन सौंप दोषी उप निरीक्षक व सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। भैंया गांव के चन्द्रमा प्रसाद मिश्र मेजा तहसील में वकालत करते हैं। आरोप है कि एक नवबंर को अपने घर पर बैठे थे कि इसी बीच मेजा थाने के उपनिरीक्षक और कई सिपाही पहुंचे गाली देते हुए मारने पीटने लगे, जब चन्द्रमा प्रसाद घर में बचने के लिए पहुंचे तो वहां भी सभी लोग पहुंच गए। चीख पुकार सुन उनकी पत्नी ऊषा देवी व बेटी रजनी, मधु व बड़े भाई राजेश्वर बचाने पहुंचे तो सभी को पुलिस वालों ने पीटा। जब...