गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: लाइब्रेरी की जमीन पर टीन शेड लगाने को लेकर दो अधिवक्ता पक्षों में हुई मारपीट के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति रही। दोनों पक्षों की तरफ से तहसील के आसपास लोग पहुंचे थे। दोपहर दो बजे के लगभग सभी के पहुंचने की जानकारी जैसे ही कोतवाल मेजा धनंजय को हुई उन्होंने उप निरीक्षक कमलेश गिरी की अगुवाई में पुलिस टीम मेजा खास स्थित बाजार की ओर भेजी तो पुलिस का हूटर सुन वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग इधर-उधर खिसक लिए। कुछ देर बाद कोतवाल खुद एसीपी मेजा के पास पहुंच गए, शान्ति कैसे बने, इस विषय पर मंथन किया। एसीपी बृजेश पाठक के निर्देश पर मांडा व कोरांव थाने के थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स की साथ मेजा पहुंच गए। शान्ति सुरक्षा कायम रहे इसे देखते हुए एसीपी मेजा खुद भारी पुलिस के साथ उपद्रवियों को पकड़ने के लिए निकल पड़े। ...