गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: तहसील मुख्यालय स्थित आवासीय भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। देखरेख और मरम्मत के अभाव में भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और छत से प्लास्टर गिर रहा है। इस जर्जर भवन के कारण तहसील प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को रात में तहसील में रुकने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन असुरक्षित होने से अधिकारी-कर्मचारी डर के साए में रहने को मजबूर हैं। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक मरम्मत या नए भवन निर्माण की कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, छतों से पानी टपकता है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर आवासीय भवनों की जल्द मरम्मत कराई जाए या नया आवास बनाया जाए, ताकि तहसील प्रशासन का काम सुचारू रूप से च...