Gangapar News: मेजा के युवक की राजस्थान में मौत, घर में कोहराम
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: सिरसा/मेजा। क्षेत्र के कोना गांव निवासी कमलाशंकर द्विवेदी के 23 वर्षीय बेटे प्रिंस की राजस्थान में संदिग्ध हालात में मौत से कोहराम मचा है। सूचना घर पहुंची तो प्रिंस की मां गश खाकर अचेत हो गई। परिजनों व पड़ोसी महिलाओं ने पानी का छीटा मारकर संभाला।गांव के विनय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रिंस बहुत होनहार था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। कोना गांव के कमलाशंकर द्विवेदी किसान हैं, उनका इकलौता बेटा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित कंपनी में काम करता था। दो माह पहले घर से गया था। रविवार को सुबह का शव कंपनी में मिला। इस बात की जानकारी कंपनी में काम करने वाले उसके रिश्तेदारों को हुई तो वह गम में डूब गए, घटना की जानकारी रिश्तेदारों द्वारा दिवंगत के स्वजनों को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.