Gangapar News: मेजा के नए तहसीलदार संभाला पदभार
गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: कई दिनों से खाली चल रहे तहसीलदार मेजा के पद पर तैनाती कर दी गई है। इस पद पर पवन कुमार सिंह को जिले से भेजा गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह से औपचारिक मुलाकात कर तहसील की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यों की वर्तमान स्थिति समझी। मूल रूप से गाजीपुर के निवासी पवन कुमार सिंह ने वर्ष 2022 में नायब तहसीलदार के रूप में अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। प्रतापगढ़ में विभिन्न तहसीलों में सेवाएं देने के उपरांत पदोन्नति पाकर मेजा में तहसीलदार के रूप में यह उनकी पहली पोस्टिंग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.