Gangapar News: मेजारोड रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग की हालत बदतर
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: मेजारोड रेलवे स्टेशन से डाही होते हुए बकचून्दा गांव तक पहुंचने वाले संम्पर्क मार्ग की हालत बद से बदतर है। सड़क उबड़-खाबड़ होने से राहगीरों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोंराव गांव के विनय कुमार शुक्ल, डोरवा के विश्वभंर नाथ पटेल सहित कई ने बताया कि मेजारोड बाईपास से मेजारोड रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कई जगह कीचड़युक्त गंदे पानी से होकर यात्री गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने संबधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान कई बार इस मार्ग की ओर दिलाते हुए सड़क का जीर्णोद्धार कराए जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.