गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: त्योहार के मद्देनजर घरों और दुकानों में साफ-सफाई के बाद निकला कूड़ा राजमार्ग के डिवाइडर पर फेंके जाने से मेजारोड बाजार में गंदगी फैल गई थी। एडीओ पंचायत मेजा रमाकांत पांडेय के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीम मेजारोड बाजार पहुंच विशेष अभियान चलाकर डिवाइडर पर जमा कूड़ा-करकट हटाया और बाजार क्षेत्र विभिन्न मार्गों पर इकट्ठा कूड़े की सफाई की। पिछले दो-तीन दिनों से बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा घरों व दुकानों की सफाई से निकला कचरा सड़क के बीच बने डिवाइडर तथा सड़क के बीच फेंका जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...