Gangapar News: मूसलाधार बारिश से गांवों में जलभराव, घरों में घुसा पानी
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गांवों में चारों ओर पानी भर गया है। इसके चलते घरों तक में पानी भर गया है। खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के पांडर, सरसेड़ी, उमापुर, टिकरी कला,पिपरांव, असरवई, चामू,गींज, चिल्ला गौहानी,मझियारी कला सहित दर्जनों गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत पांडर में पानी की निकासी का उचित रास्ता नहीं होने के कारण कई घरों के आसपास जलभराव हो गया है। लगातार पानी भरने से कई मकान गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। सरसेड़ी में भी बारिश का पानी कई घरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.