गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव में शनिवार देर रात काली माता मंदिर की प्राचीन मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर से मूर्ति निकालकर बाहर फेंक दी। घटना में मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद गांव के लोग एकजुट होकर आक्रोश जताने लगे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए करछना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी सामने आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...