Gangapar News: मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा
गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा के चिलबिला बाजार निवासी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अजितेश जायसवाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया। अजितेश जायसवाल लंबे समय से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम से मिले चेयरमैन प्रतिनिधि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.