गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सैदाबाद विकासखंड में पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक परिवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र जोड़ों को योजना का लाभ मिल सके। विकासखंड सैदाबाद में इस बार कुल 25 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एडीओ समाज कल्याण दिव्यांशु तिवारी ने बताया कि अब तक 12 जोड़ो का पंजीकरण हो चुका है, जबकि शेष के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य पूरा होते ही नए आवेद...