Gangapar News: मुकुट पूजन एवं नारद मोह के साथ शंकरगढ़ की रामलीला कल से
गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: लगभग डेढ़ सौ वर्ष से अधिक समय से आस्था, परंपरा और संस्कृति की पहचान बनी शंकरगढ़ की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार 10 अक्तूबर से मुकुट पूजन एवं नारद मोह के मंचन से होगा। 1872 से स्थानीय राजपरिवार के ऐतिहासिक प्रांगण में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शंकरगढ़ की इस प्राचीन धार्मिक परंपरा का संबंध बघेल राज्य के राजा वंशपति के समय से बताया जाता है। उस दौर में शुरू हुआ रामलीला मंचन निरंतर आगे बढ़ता रहा और कई पीढ़ियों के लोग इसके साक्षी बने। समय के साथ आयोजन में आवश्यक बदलाव हुए, लेकिन मूल परंपराओं को सुरक्षित रखा गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बड़ौत में 150 वर्ष पुरानी रामलीला का मंचन आज से शुरू शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मुकुट पूजन होगा। इसके बाद देवर्षि नारद से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.