गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंग्वेरपुर धाम अंतर्गत सिंगरौर ग्राम सभा के डेरवा गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर रात में उनकी निजी जमीन पर लगे पेड़ों को काटने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अपनी जमीन पर नीम, कटहल, अमरूद और पपीता सहित कई पेड़ लगा रखे हैं। आरोप है कि बीती रात कुछ लोगों ने पेड़ों को आरी से काटकर धराशायी कर दिया। आवाज सुनकर जब वह और उनके परिजन घर से बाहर निकले तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अभी पेड़ काटे हैं, इसके बाद परिवार को काट डालेंगे।महेंद्र कुमार का आरोप है कि विपक्षियों के साथ पहले से फौजदारी का मुकदमा चल रहा है। आरोपित उन पर मुकदमे में सुलह करने क...