गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: थरवई थाना क्षेत्र के कांदी गांव में 11 दिन पहले मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को लखनऊ में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर पहुंचते ही परिजनों ने मारपीट के दौरान 21 सितंबर को दर्ज मुकदमा में नामित आरोपियों के खिलाफ और बड़ी धारा लगाने व उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

परिवार का हंगामा सूचना पर थरवई समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बल गुरूवार को मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आश्वासन के बाद बड़ी मुश्किल से शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के कांदी गांव निवासी 45 वर्षीय सवारी देवी 11 दिन पूर्व मारपीट में घायल हो गई थी। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। मंगलवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपियों को सजा दिलाने की मांग पोस्टमार्टम के ब...