गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए डीसीपी गंगापार को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग किया है।सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों निवासी नूरैन अंसारी पुत्र असलम अली ने मंगलवार को पुलिस उपायुक्त गंगापार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सहसों बाईपास पर उसकी दुकान स्थित है। जिस पर वह टायर पंचर बनाने व नए टायर ट्यूब बेचने का काम करता है। 25 अगस्त को भोर 4:30 बजे अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखा हुए लगभग 40 दुपहिया टायर, आठ पीस चार पहिया टायर व एक गैस सिलेंडर उठा ले गए। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसने पुलिस उपायुक्त से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...