गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर में मीना मंच और बाल सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को मीना मंच के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए जागरूकता, समानता और आपसी सहयोग का संदेश दिया।मीना मंच के माध्यम से बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक भेदभाव से दूर रहने और अपनी बात बेझिझक रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की समझ विकसित होती है। साथ ही बच्चे अपनी समस्याओं को साझा करना और दूसरों के विचारों का सम्मान करना सीखते हैं। शिक्षकों ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष ...