गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत रविवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पीड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1091 और 112 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, महिला उपनिरीक्षक निधि सिंह चौहान, महिला उपनिरीक्षक आरती और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी शर्मा मौजूद रहीं। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विष्णुदेव तिवारी और राहुल तिवारी के साथ ग्रामीण चंचल दुबे, ज्ञान तिवारी और विष्णुकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...