गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित भ्रामक सूचना को लेकर भीरपुर के मिठाई प्रतिष्ठान संचालकों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रतिष्ठान की छवि खराब करने के उद्देश्य से मिठाई नष्ट किए जाने की गलत सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। इससे प्रतिष्ठान की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी।भीरपुर निवासी रमेश पांडेय और राजेश पांडेय उर्फ खन्ना ने तहसील प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रतिष्ठान को लेकर हुई जांच में कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर मिठाई नष्ट करने की सूचना प्रसारित की गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ईर्ष्या के चलते कुछ लोगों ने जानबूझकर भ्रामक जानकारी वायरल कर उनकी छवि धूमिल करने का प...