Gangapar News: मिट्टी के खिलौनों की खूब हुई खरीदारी
गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: दीपावली पर्व को लेकर रविवार को करछना समेत क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में रौनक छाई रही। बाजारों में पटाखों, मिठाइयों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ मिट्टी के दीये और पारंपरिक खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। मिट्टी से बने हाथी, घोड़े, गुड्डे-गुड़िया और अन्य खिलौनों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। करछना, साधुकूटी, बेला चौराहा, भड़ेवरा, कौवा, बरदहा, कटका, पचदेवरा, डीहा, बरांव, बसही और भीरपुर समेत प्रमुख बाजारों में देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूजा सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी खूब बिक्री हुई। शाम होते ही घरों में रंगोलियां सजाई गईं और दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फूल-मालाओं से लेकर पटाखों की दुकानों पर रही भीड़ यह भी पढ़ें- Mau News: दीवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.