Gangapar News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: करछना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के सामने रविवार दोपहर डीएफसी रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को देखकर बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। पचदेवरा गांव निवासी 36 वर्षीय सुधांशु शुक्ला पुत्र सूर्यकांत शुक्ला रविवार दोपहर किसी काम से मोंगलहा गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान डीएफसी रेलवे लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.