गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन पहले सड़क पर जा रहे किशोर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। दौरान इलाज किशोर की दुखद मौत हो गई। किशोर के पिता के तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।मांडा थाना क्षेत्र के जादोपुर धनावल गांव निवासी राजकुमार पुत्र राममनि ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी कि उनका बेटा संदीप 20 वर्ष रविवार को शाम छह बजे मांडा बरौंधा सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने संदीप को टक्कर मार कर फरार हो गया। संदीप सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजन इलाज के लिए मिर्जापुर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चोट अधिक होने के कारण मिर्जापुर से बीएचयू वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। बीएचयू में दौरान इलाज मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे संदीप...