गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। मार्कशीट लेने घर से निकली कक्षा पांच की छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के कुछ युवकों पर बोलेरो में बैठाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। तीन दिन बाद भी किशोरी का पता न चलने से परिवार में दहशत का माहौल है।

छात्रा के लापता होने की जानकारी थाना क्षेत्र की भीरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की कक्षा पांच की छात्रा शनिवार को विद्यालय से मार्कशीट लेने निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पड़ोस के कुछ युवकों पर बोलेरो में बैठाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। घटना के तीन दिन बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

परिजनों का संकट और प्रतिक्रिया जानकारी के मुताबिक छात्रा पिछले कई वर्षों से अपने नाना-नानी के घर रहकर गांव के विद्यालय में पढ़ाई कर रही थ...