Gangapar News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: गड़रिनतारा निवासी मनीषा पटेल ने आरोप लगाया है कि 29 जून को गांव के विक्रम सिंह, राजीव कुमार सिंह, शिवकरन सिंह, मुन्ना, हरिश्चंद्र सिंह और रंजीता पटेल उनके घर पहुंचे और विवाद करने लगे। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि रंजीता पटेल ने मनीषा के हाथ पर दांत से काट लिया तथा सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.