Gangapar News: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: थरवई थाना क्षेत्र के कांदी गांव में दस दिन पहले भूसा फैलाने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को लखनऊ स्थित पीजीआई में उपचार के दौरान 45 वर्षीय सवारी देवी पत्नी इंद्र बहादुर बिंद ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार 20 सितंबर को भूसा फैलाने को लेकर पड़ोसियों से सवारी देवी का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान अखिलेश, मोनू, वीरेंद्र कुमार और भोलेनाथ ने लोहे की रॉड से सवारी देवी के सिर पर वार कर दिया। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर थरवई पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सवारी देवी की हालत गंभीर होने पर स्वजन उपचार के लिए लखनऊ पीजीआई ले गए थे। जहां पर मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.