Gangapar News: मारपीट में एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: दो दिन पूर्व सलैया खुर्द गांव में महिला रजुई देवी के घर पहुंच मारपीट व अभ्रदता करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। सलैया खुर्द गांव की महिला रजुई देवी पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दो नवंबर की रात पड़ोस के राकेश कुमार पुत्र संगम लाल व गीता देवी पत्नी बुधराम सहित अन्य ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पीट दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इस घटना में रजुई के पति व राधा को गंभीर चोटे आई। रजुई की तहरीर पर पुलिस ने राकेश कुमार, जीवन लाल, जीत लाल, गीता देवी के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मारपीट मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.