Gangapar News: मारपीट मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: तीन दिन पूर्व लूतर गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंच मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। लूतर गांव निवासी कल्लन प्रसाद पाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह सात बजे के लगभग वह अपने परिवार के साथ घर के सामने बैठा था कि इसी बीच पड़ोस के शैलेश कुमार पुत्र बलदेव, अरूण कुमार पुत्र लल्लन, तथा अजय कुमार पुत्र बलवंत व उनके भाई अक्षय कुमार सहित अन्य लोग पुरानी रंजिश में एक राय होकर लाठी डंडा लेकर घर पहुंच गए। इस हमले में कल्लन का सिर फट गया। उनके दोनों बेटों को भी चोटे आई। मारपीट की इस घटना में शैलेश कुमार, अरूण कुमार, अजय कुमार, अक्षय कुमार आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.