Gangapar News: मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, बंधक किशोरी सकुशल बरामद
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। लड़कियों की खरीद-फरोख्त के कथित काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए नैनी के कसाई मोहल्ले से बंधक बनाई गई किशोरी को सकुशल बरामद किया है। आरोप है कि गिरोह की संचालिका किशोरियों को दूसरे राज्यों में बेचने का नेटवर्क चला रही थी। पीड़िता को भी राजस्थान में बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: मां से नाराज होकर घर से भागी किशोरी धंधेबाजों के हाथ लगीकिशोरी को बंधक बनाने का आरोप पुलिस के अनुसार, करछना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 24 अक्तूबर को प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। बाद में प्रेमी उसे छिवकी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। इसी दौरान पतेवरा निवासी राजेंद्र कुमार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.