गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को असवा गांव में 'मातृशक्ति संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने अनुसूचित जाति की महिलाओं से संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश बिंद ने की। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ विशेष रूप से महिलाओं, गरीबों, वंचितों और अनुसूचित जाति के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिलने वाले ल...