Gangapar News: माइनर की पुलिया तोड़े जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: हुल्का गांव की बस्ती के पास बेलन नहर से संबधित उनौर माइनर पर मौजूद पुलिया को ध्वस्त किए जाने से नाराज बस्ती के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच विभाग के जेई नवरतन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का हंगामा देख तहसील के सभागार में लोगों की समस्या सुन रही एसडीएम नीलम उपाध्याय खुद प्रदर्शन करने वालों की पास पहुंचीं और नाराजगी का कारण पूछा तो प्रदर्शन कर रहे राम फुलेला, हमेराज, महेश कुमार, राजकुमार, जितेन्द्र कुमार, दुर्गा प्रसाद, विशाल पासी, अमर बहादुर, विजय शंकर सहित कई ने बताया कि रामनगर से उनौर तक जाने वाली बेलन नहर की माइनर पर उनके गांव के सामने रही पुलिया को विभागीय इंजीनियरों ने तोड़वा दिया, पुलिया टूट जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है, स्कूल को जाने वाले छोटे बच्चे नहर में गिर कर डूब सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.