गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: केपी कॉन्वेंट स्कूल, सिकंदरा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइंड मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों को निर्धारित समय में हल किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगामी 14 नवंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...