गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र में गुरुवार को ग्रामीण अंचल में मां भगवती की भक्ति की छटा बिखरी रही। पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मां को पुष्प, चुनरी और नारियल अर्पित कर परिवार की खुशहाली, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ और मंदिरों में आरती के बीच 'जय दुर्गे खप्पर वाली, जय शेरावाली' के जयकारे गूंजते रहे। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंसूराबाद, आनापुर, मलाक बलऊ, नवाबगंज, रेरुआ, बैरहना, नेम तिवारी का पूरा, कौड़िहार, कंजिया, झोखरी, धरणीधर का पूरा, टिकरी, कसारी, दासापुर, करीमुद्दीनपुर, जगदीशपुर चांधन, पीथीपुर, बरीबोझ, सम्हई, सेरावां, बजहा और दुखियापुर समेत आसपा...