गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: मेजा तहसील के रामनगर स्थित मां शीतला धाम में बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र के अवसर पर भक्तों ने मां के कुष्मांडा स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी मदनलाल पंडा एवं शीतला पंडा ने बताया कि नवरात्र पर्व के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर मां के भजनों का आनंद लेते हैं। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : नवरात्र के चौथे दिन होगी मां कुष्मांडा की पूजा यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां कुष्मांडा की आराधना कर मांगी खुशहाली यह भी पढ़ें- Kausambi ...