Gangapar News: मां शीतला के दरबार में पूरी होती हैं सबकी मन्नतें
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में मां शीतला का मंदिर स्थित है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना बताया जाता है। आस्था और विश्वास के इस प्रमुख केंद्र पर प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। भक्त मां शीतला को जल अर्पित करने के बाद पुष्प चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। वैसे तो वर्षभर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो जाता है।
मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.