Gangapar News: मां शारदा कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में हुआ धमाल
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: मां शारदा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल संस्थान गौहनिया नए छात्रों के स्वागत में दीक्षारंभ और फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की। नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए सीनियर छात्राओं द्वारा आयोजित फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए शैक्षणिक वर्ष की बेहतरीन शुरुआत करना और सीनियर का जूनियर के साथ चिरस्थायी और टिकाऊ संबंध स्थापित करना था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान की निदेशक प्रीती अग्रवाल ने कहा कि कि फ्रेशर पार्टी से छात्रों में आपसी तालमेल, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है। इस अवसर पर डा आरके सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, डा गौरव यादव, डा अमिताभ त्रिपाठी, अखिल टंडन, एहतेशाम ख़ान, जेसूडियन के नाथ, रंजना मिश्रा, सौरभ मसीह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.