गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने के आरोप में हलका लेखपाल के तहरीर पर मां बेटे के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। उमान गांव के राजस्व लेखपाल विकास कुमार ने थाने में तहरीर दी कि उमान गांव की एक भूमि वर्तमान अभिलेख में चकमार्ग दर्ज है।उस चकमार्ग की पैमाइश गठित संयुक्त राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में नायब तहसीलदार मांडा के नेतृत्व में की गई व निशानदेही कराई गई थी। पैमाइश के बाद संलग्न भूखंड संख्या के खातेदार विद्यावती पत्नी कमलेश्वर व आशीष कुमार पुत्र कमलेश्वर निवासी ग्राम उमान ने जोत बोकर चकमार्ग कब्जा कर लिया था। पुनः पीलर लगवाकर कब्जा कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...