गंगापार, अक्टूबर 21 -- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु Gangapar News: दशहरा के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और जयकारों के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। दोपहर दो बजे से ही सभी पंडालों में अंतिम आरती और सिंदूर अबीर, खेल का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद बोलो दुर्गा मैया की जय" और अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे के साथ विसर्जन घाट के लिए रवाना किया। कुछ जगह तालाबों में, जबकि कुछ जगह गंगा और टोंस नदी में मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इस मौके पर दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल रहे, युवाओं , बच्चों तथ...